शिवपुरी। महज छह हजार रुपयों के लिए कुछ परिवारों ने अपने बच्चों को दबंगों के पास गिरवी रख दिया है. एक एनजीओ ने यह खुलासा करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी है.
एनजीओ जन सहरिया जन गठबंधन के मुताबिक शिवपुरी जिले के दो ब्लॉक सीर और बांसखेड़ी गांव में दबंगों ने 10 से 13 साल तक के 10 मासूम बच्चों को बंधक बनाया हुआ है. बताया जा रहा है कि बच्चों के माता-पिता कुछ हजार रुपयों में अपने बच्चों का सौदा करते हुए उन्हें गिरवी रख दिया. आरोप है कि इन बच्चों को गांव के दबंग गाय चराने, बर्तन धोने और भूसे के कारखाने में काम करने के लिए मजबूर करते है. एनजीओ ने कलेक्टर और एसडीएम को इस बारे में शिकायत करने की बात कही है.
