पेट्रोल पम्प संचालक का मर्डर: शूटर्स ने गोलियां बरसाईं

Updesh Awasthee
मंदसौर। पेट्रोल पम्प संचालक वीरेंद्र ठन्ना की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दो हमलावरों ने करीब छह फायर किए, जिसके चलते कारोबारी की जिला अस्पताल में मौत हो गई.

मंदसौर पुलिस के अनुसार बीपीएल चौराहे पर बुधवार रात करीब सवा आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने वीरेंद्र पिता रामप्रताप ठन्ना पर गोलियां दाग दी. सीने और पैर में गोली लगने से बुरी तरह जख्मी वीरेंद्र को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वीरेंद्र ठन्ना का दलौदा में पेट्रोल पंप था और बीपीएल चौराहे के नजदीक शुक्ला कॉलोनी में वे रहते थे. घर पहुुंचने के पहले ही बदमाशों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी.

कारोबारी की हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अभी वीरेंद्र की हत्या की वजह और हमलावरों के बारे में खुलासा नहीं हो सका है. घटना की जानकारी मिलने पर आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंच कर भी पड़ताल की और परिजनों के बयान दर्ज किए.माना जा रहा है कि हत्या के पीछे व्यावसायिक दुश्मनी वजह हो सकती है. हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलूओं पर जांच की बात कह रही हैं.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!