बुध का पारगमन: पढ़िए क्या असर पढ़ेगा आप पर

Updesh Awasthee
ग्वालियर। दस साल बाद सूर्य बिम्ब के सामने से बुध ग्रह निकलेगा। वर्ष 2016 में 9 मई को होने वाली इस अद्भुत घटना को बुध का पारगमन कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुध का पारगमन होने पर सूर्य और धरती के बीच बुध आ जाएगा। बुध का पारगमन शाम 4: 30 बजे से शुरू होगा और रात 12:10 बजे तक रहेगा। इस दौरान सूर्य बिम्ब पर बुध काले तिल के समान दिखाई देगा। यह सूर्य की किरणों में अवरोध उत्पन्न करेगा।

इसे दूरबीन से देखा जा सकेगा। पारगमन की घटना अलग-अलग राशियों पर भी अपना असर डालेगी। यह मेष, कर्क, तुला, धनु के लिए लाभदायक, वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक के लिए सामान्य फलकारी और कन्या, मकर, कुंभ, मीन राशि के लिए भयकारी रहेगा।

साल में पड़ेंगे चार ग्रहण
नए साल में दो सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण पड़ेगा। इसमें पहला सूर्य ग्रहण 9 मार्च व चंद्र ग्रहण 23 मार्च को पड़ेगा। यह दोनों ही भारत में दिखाई देंगे।
1 सितंबर को सूर्य ग्रहण और 16 सितंबर को चंद्र ग्रहण पड़ेगा। यह दोनों ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे।

अक्षय तृतीया भी रहेगी
 9 मई को अबूझ मुहूर्त अक्षय तृतीया भी रहेगा। इस दिन विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भी कराया जाएगा।

9 मई को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेगा। उसी राशि में बुध भी रहेगा। इन दोनों के रहते हुए शुक्र की युति होगी। यह अलग-अलग जातकों पर भिन्न-भिन्न रूप से अपना प्रभाव डालेगी। पारगमन की घटना व्यक्ति शाम 7 बजे तक देख सकेंगे। 
पंडित सुनील जोशी जुन्नरकर, ज्योतिषाचार्य

बुध का पारगमन आकाश मंडल की खगोलीय घटना है। यह घटना 10 वर्ष बाद घटित हो रही है। इस दिन शादी का अबूझ मुहूर्त अक्षय तृतीया भी रहेगा। इस मुहूर्त में विवाह कार्य सम्पन्न कराए जाएंगे।
सतीश सोनी, ज्योतिषाचार्य

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!