घूसखोर तहसीलदार गिरफ्तार, घर पर भी छापा

Updesh Awasthee
जबलपुर। बरही तहसीलदार मनोज सिंह को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के बाद लोकायुक्त की दूसरी टीम उसके घर खमरिया क्षेत्र में स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी पहुंची। यहां देर रात तक तलाश जारी रही। तहसीलदार के घर की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए लगाई है।

डीएसपी लोकायुक्त एचपी चौधरी ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 7.30 वह निरीक्षक प्रभात शुक्ला, निलेश दोहरे, प्रधान आरक्षक अशोक तिवारी, आरक्षक सुरेन्द्र और बिहारी तिवारी के साथ तहसीलदार के घर पहुंचकर छापा मारा। जहां तहसीलदार के परिजन मिले। इसके बाद घर की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान 17 हजार रुपए नकद, एक कार, मोपेड, बाइक और अन्य कीमती सामान मिला। इसके अलावा बैंक लॉकर और मकान व जमीनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके चलते देर रात तक तहसीलदार के परिजन से पूछताछ जारी रही।

ज्वेलरी की कीमत का मूल्यांकन
तहसीलदार के प्रियदर्शिनी स्थित मकान से लोकायुक्त ने सोने-चांदी की ज्वेलरी जब्त की है। लोकायुक्त टीम के मुताबिक जब्त ज्वेलरी की कीमत का पता उसकी जांच और तोल के बाद पता चलेगा।

लॉकर की जांच भी होगी
लोकायुक्त की टीम ने तहसीलदार के घर से जब्त दस्तावेज से लॉकर और खातों का पता लगा लिया है। गुरुवार को लॉकर और खातों की जांच के बाद पूरे तहसीलदार की संपत्ति का पता चल सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!