सरकार से नाराज दलित IAS ने धर्म बदला: इस्लाम कुबूला

Updesh Awasthee
जयपुर। साल के अंतिम दिन राजस्थान सरकार की ब्यूरोक्रेसी में भूचाल नजर आया। मुख्य सचिव नहीं बनाए जाने से नाराज वरिष्ठ आर्इएएस अधिकारी एसीएस उमराव सलोदिया ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लेने और धर्म परिवर्तन करने की घोषणा की है।

सलोदिया ने मीडिया के सामने राज्य सरकार पर जाति के नाम पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार एेसा हो सकता था कि एसी, एसटी समाज से आने वाले अधिकारी को मुख्य सचिव बनने का मौका मिल रहा था लेकिन सरकार में बैठे लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ।

सालोदिया ने कहा कि मेरी वरिष्ठता होने के बावजूद भी सरकार ने मुख्य सचिव को एक्टेंशन दिया है। सलोदिया ने कहा कि नौकरी से वीआरएस लेना उनका अधिकार है। अधिकार के तहत केन्द्र सरकार को उन्होंने तीन माह का नोटिस दिया है।

धर्म बदलने की घोषणा

सलोदिया ने मीडिया के सामने हिन्दू धर्म छोड़ कर मुस्लिम बनने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वो इस धर्म से प्रभावित है। इस्लाम में जात-पात नहीं है। सालाेदिया ने कहा कि आज से उन्हे उमराव खान नाम से जाना जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!