दीप्ति सिंह/भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विश्वास सारंग यह बतायें उनके क्षेत्र में ही लगे होर्डिंग्स की जानकारी उनको नहीं है, या वे असामाजिक तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा की विदेश मंत्री सुश्री सुषमा स्वराज द्वारा पाकिस्तान (लाहौर) को अपना मायका बताया जाना, उनके मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अचानक पाकिस्तान यात्रा पर जाने से प्रभावित होकर उनकी ही पार्टी के नेता राम माधव द्वारा यह कहे जाने पर कि ‘पाकिस्तान-बंगलादेश एक होने से अखंड भारत बनेगा।’
शायद अपने शीर्ष नेताओं का पाकिस्तानी प्रेम देखकर भाजपा विधायक के होर्डिंग्स में पाकिस्तान का झंडा लगाया गया है। अभी तक तो कश्मीर में ही पाकिस्तान के झंडे लहराये जाते थे, परंतु अब प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पाकिस्तानी प्रेम की झलक देखने को मिल रही है। कहीं ऐसा न हो कि भारत की राजधानी दिल्ली न होकर पाकिस्तान बन जाये।
विधायक सांरग एवं उनके समर्थकों द्वारा पाकिस्तान का झंडा लगाये जाने से सामाजिक सद्भाव, साम्प्रदायिकता को भड़काकर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब को खंडित करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। श्री सांरग द्वारा जो बयान दिया गया है वह गैरजिम्मेदाराना और इसकी हम कड़ी निंदा करते है। उन्होंने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व अपना नाम और अपना चेहरा उजागर नहीं करता, यह कृत्य भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री सारंग के कार्यकर्ता ही है, जिन्होंने उक्त होर्डिंग्स में अपने नेता का फोटो और पाकिस्तान का झंडा लगाया है।
श्री सांरग ने जो बयान दिया है कि यह कार्य किसी असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है, तो वे स्पष्ट करें कि क्या उनके कार्यकर्ता असामाजिक तत्व हैं? श्री सारंग के क्षेत्र में निरंतर चोरी, डकैती, बलात्कार, गुंडागर्दी, हत्या, जुआ-सट्टा जैसी घटनाओं और विधायक के बयान से साबित हो गया है कि उनके क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को संरक्षण प्राप्त है।
श्रीमती दीप्ति सिंह ने विधायक सांरग का बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और गैरजिम्मेदाराना बताते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आग्रह किया है कि वे विधायक सारंग से वन-टू-वन चर्चा कर स्थिति स्पष्ट करें तथा उनका इस्तीफा लें।
- लेखक मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता हैं
