भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2015 में भारत ने वैष्विक पटल पर अपनी उपस्थिति स्वर्णाक्षरों में अंकित की। भारतीय योग विद्या का पौने दो सौ देशो में विस्तार हुआ। विश्व जब मंदी के दौर में वित्तीय संकुचन का शिकार हुआ भारत की अर्थव्यवस्था शिखर पर पहुंची। आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था चीन के पीछे छोड़नें की संभावना आर्थिक विष्लेशकों ने व्यक्त की है। 37 खरब निवेश का भारत में मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे देश में 5 करोड़ रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।
उन्होनें कहा कि केन्द्र के नक़्शे कदम मध्यप्रदेश ने भी विकास और विशेष रूप से कृषि के क्षेत्र में दुनिया में कीर्तिमान कायम किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अधोसरंचना के विकास से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे सभी बुनियादी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होने से मध्यप्रदेश देश में निवेशकों का पंसदीदा राज्य बन गया है। बिजली के क्षेत्र में प्रदेश सरप्लस राज्य बननें की दिशा में अग्रसर है।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने अपनी विदेश नीति और राजनय के कौशल से पड़ौसियों से रिश्तो में बेहतरी सुनिष्चित की है। वर्ष 2015 की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि बांग्लादेश से सभी विवाद हल किये गये है। चीन से संबंधो में सुधार का ही परिणाम है कि सीमा पर तनाव घटा। पाकिस्तान के साथ निकटता बढ़ी है। बीबीआईएन यानि बांग्लादेश, भूटान, भारत और नेपाल के बीच मोटर वाहन समझौता हुआ है। पाकिस्तान यात्रा करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मास्टर स्ट्रोक लगाया है।
