बीजेपी जिला अध्यक्ष का पहला विवादित बयान

Updesh Awasthee
सागर। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि पैसे वाले लोगों को ही राजनीति में आना चाहिए, क्योंकि इससे भ्रष्टाचार नहीं रहेगा. भाजपा नेता का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. सागर के भाजपा जिलाध्यक्ष राजा दुबे से पूछा गया था कि क्या उन्हें धनबल और उद्योगपति होने के नाते अध्यक्ष का पद मिला है. इसके जवाब में पार्टीअध्यक्ष दुबे ने उक्त बात कही.

सोशल मीडिया पर विरोध
दो दिन पूर्व देर शाम को भाजपा पार्टी के आलाकमान ने जैसे ही प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा की, वैसे ही सागर के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राजा दुबे का सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया.

भाजपा अध्यक्ष बोले- 
हालांकि, भोपाल से जब राजा दुबे सागर आये तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. खुद परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह उनके स्वागत में खड़े दिखे. उनका कहना था कि सोशल मिडिया पर हुए विरोध को वे विरोध नहीं मानते. उन्हें सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद यह पद मिला है. हालांकि, वे इस पद को चुनौती भरा जरूर मान रहे हैं.

मंत्री ने किया डैमेज कंट्रोल
भाजपा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी में अंदरुनी मचे घमासान के चलते परिवहन मंत्री को डेमेज कंट्रोल की कमान खुद संभालनी पड़ी. परिवहन मंत्री का कहना था कि राजा दुबे की नियुक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति और लोकतांत्रिक तरीके से की गई है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!