सागर। कमिश्नर आरके माथुर को तबीयत बिगड़ने पर सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कमिश्नर दो दिन के लिए पन्ना दौरे पर पहुंचे थे. यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें सतना रेफर किया गया.
आशंका जताई जा रही है कि आरके माथुर को ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से दिल का दौरा पड़ा होगा. उन्हें पहले भी दिल की बीमारी रही है. दो साल पहले उनकी एंजियोप्लास्टि सर्जरी हो चुकी है. कमिश्नर माथुर को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के निजी अस्पताल में भेजने की तैयारी है.
दो दिवसीय दौरे पर कमिश्नर बुधवार रात को ही पन्ना पहुंचे थे. यहां उन्हें यूरिन में ब्लड आने के बाद स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था. यहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सतना रेफर किया गया.
