साल के आखरी दिन घूसखोर सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार

Updesh Awasthee
उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस ने वरिष्ठ लेखा अधिकारी को ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एक ठेकेदार से किसी काम एवज में रिश्वत की यह रकम मांगी गई थी. लोकायुक्त पुलिस के अनुसार जिला पंचायत में पदस्थ शकील अहमद खान के खिलाफ परवाना नगर निवासी ठेकेदार अभिजीत राठौर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई.

अभिजीत राठौर ने अपनी शिकायत में कहा था कि शकील अहमद उन पर सरकारी काम के बदले में रिश्वत देने के लिए दबाव बना रहे थे. शिकायत की तस्दीक होने के बाद साल के अंतिम दिन लोकायुक्त पुलिस ने जाल वरिष्ठ लेखा अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय स्थित अपने ही ऑफिस में रिश्वत की राशि ले रहे थे.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!