भोपाल। सरकार तो किसानों से बेरहम व्यवहार कर ही रही है, कांग्रेस भी उनका कम मजाक नहीं बना रही। आज कांग्रेस ने पिछले दिनों मृत किसानों की पत्नियों को बुलवाया, छोटा सा टेंट लगाया, महिलाओं को घूंघट मे मिठाया। 2 कार्यकर्ताओं को तख्तियां लेकर खड़ा कर दिया। दीप्ती सिंह और केके मिश्रा आजू बाजू आकर बैठ गए, फोटो खिंचा और हो गया आंदोलन। गौर से देखिए, फोटो तो कुछ यही बयां कर रहा है।
आप इसे जुगाड़ का प्रदर्शन कह सकते हैं। टीवी चैनल के रिपोर्टर्स को बाइट मिल गई, प्रेस वाले फोटो ले गए। शुक्रवार को छप जाएगा, बस यही तो चाहिए। मृत किसानों की विधवाओं को न्याय मिले ना मिले, किसी को क्या। सरकार की अटकी हो तो दर्द महसूस कर ले, नहीं तो तंबू तान कर कई दिनों तक बैठने की हिम्मत अपनी कांग्रेस में कहां।

