क्या मजाक है: इधर परीक्षा शुरू हो गई, उधर फार्म जमा होते रहे

Updesh Awasthee
ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी के तहत हुई नर्सिंग की परीक्षा तो मजाक बनकर रह गई। हॉल में प्रश्नपत्र बंट चुका था और बाहर परीक्षा फार्म भरवाने का सिलसिला जारी था।

बुधवार से बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के साथ ही दूरस्थ शिक्षण संस्थान के छात्रों की परीक्षा शुरू हुई। दोपहर 2 बजे से पहले ही छात्र जेयू के परीक्षा भवन पहुंच चुके थे। जिनके परीक्षा फॉर्म पहले ही जमा हो चुके थे, उन्हें तय समय पर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दे दिया, लेकिन बाकी छात्रों को बाहर ही रोक लिया। 2 बजते ही पर्चा बांट दिया तब तक आधा सैकड़ा छात्र बाहर ही खड़े थे।

जेयू ने 4 नवम्बर से परीक्षा तय कर दी थी लेकिन परीक्षा फॉर्म जमा करने के मामले में सख्ती नहीं बरती। उल्टे ऐसे छात्रों को दो पेपरों में शामिल होने की अनुमति (अंडरटेकिंग) और दे दी। बस इसी अनुमति ने कॉलेज संचालकों को मनमानी करने का मौका दे दिया। परीक्षा शुरू होने के बाद उनसे परीक्षा फॉर्म जमा कराते रहे और फिर पेपर में शामिल किया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!