मुश्ताक खान। महागठबंधन कोई नया संघ नहीं है। मध्यप्रदेश के समस्त पंजीकृत संघो को एक माला में पिरोने का प्रयास है जिसमे सभी संघ नियमानुसार एकजुट होकर अध्यापक हितेषी प्रयास करेंगे उपरोक्त प्रयास आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश प्रदेश स्तर पर करने हेतु प्रयत्नशील है।
वर्तमान में महागठबंधन का निर्माण करना किसी भी संघ के आन्दोलन में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न करना नहीं है और न ही किसी के अध्यापक हितेषी कार्यो में महागठबंधन द्वारा किसी तरह की रुकावट पैदा की जानी है बल्कि महागठबंधन के द्वारा समस्त अध्यापक आन्दोलनो को हर संभव सहयोग प्रदान करना है एवं कोई भी अध्यापक हितेषी कभी भी महागठबंधन का सहयोग प्राप्त कर सकता है।
महागठबंधन की आवश्यकता क्यों
मध्यप्रदेश में विगत कई वर्षो में कई अध्यापकीय आन्दोलनो का आगाज हो चूका है एवं पिछले दिनों तक आन्दोलन किये जाते रहे है परन्तु इन आन्दोलनो में एक बात देखने में आई की हमेशा कुछ संघ आगे आकर सहयोग तो लेते-देते है परन्तु उनके बीच कोई लिखित समझोते नही होते और न ही कोई नियमावली बनाई जाती है जिसके कारण संयुक्त मोर्चे टूट जाते है व आन्दोलन आरोप-प्रत्यारोपका रूपलेकर पतन की और अग्रेषित हो जाते है इसी भेद पूर्ण निति को बदलने व सभी को लिखित रूप से नियमो में बांधकर सभी अध्यापक नेताओ को अनुशासन में रखते हुए नियमानुसार उनका व उनके संघ का सहयोग लेने हेतु महागठबंधन का निर्माण किया जा रहा है ताकि मध्यप्रदेश स्तर पर अध्यापक हितो की हर लड़ाई अंत समय तक पूर्ण निष्ठा से पूर्ण की जा सके।
दोस्तों महागठबंधन की आवश्यकता कई वर्षो से मध्यप्रदेश का अध्यापक/संविदा गुरूजी अपने असफल आन्दोलनो के चलते महसूस करता आ रहा है लेकिन इस तरह का अनूठा प्रयास आजतक किसी संघ ने शायद व्यक्तिगत श्रेय केचलते नहीं किया परन्तु आम अध्यापकों की एकजुटता से बने उनके अपने संघ आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश ने अपने संघ के प्रथम कार्यक्रम में उक्त आवश्यक कार्य परिणित करने का बीड़ा उठाया है।
दोस्तों आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश की और से ये कार्य अध्यापक हित हेतु सर्व संघो को एक मंच पर लाने का प्रयास है और हमारा उद्देश्य किसी नेता या आन्दोलन को व्यवधान पहुचाना नहीं बल्कि हर आन्दोलन में सहयोग की अभिलाषा है।
दोस्तों हमने अपना एकता के सूत्र में सभी संघो को पिरोने का कार्य दिनांक 22/11/15 को घोषित किया है एवं सभी पंजीकृत संघो को निमंत्रित किया है एवं उक्त दिनांक को हम महागठबंधन के अंतर्गत संयुक्त अध्यापक संघ मध्यप्रदेश का गठन करने हेतु वचनवद्ध है यदि मध्यप्रदेश के समस्त संघो के प्रांताध्यक्ष उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर जैसा की सभी ने सहमती दी है सफलता पूर्वक संपन्न करते है तो ये अध्यापक हित में एक अनूठा प्रयास होगा व आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश के शुरुवाती कार्य के रूप में जाना जाएगा और यदि मध्यप्रदेश के संघ व प्रांत पदाधिकारी अपनी अपनी नेतागिरी अलग अलग करने का मन बनातेहै तो दिनांक 22/11/15 के बाद आम अध्यापक संघ भी प्रथक से अध्यापक हित में अपने प्रयास शुरू कर देगा।
सर्व संघ एक मंच
आपका आम अध्यापक साथी
मुश्ताक खान
प्रदेश संयोजक
आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश
मोबाइल नंबर-9179613685

