नेता प्रतिपक्ष बीमार, अमेरिका गए

Updesh Awasthee
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे इलाज कराने अमेरिका गए हैं। उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया है। न्यूयार्क के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कटारे भोपाल के डॉक्टरों की सलाह पर इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। आगामी 27 नवंबर को उनकी प्रदेश वापसी की संभावना है। नेता प्रतिपक्ष ने अमेरिका रवाना होने से पहले पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अवगत करा दिया था। इसके बाद से उनके संपर्क में पार्टी के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री है, जो उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!