भोपाल। अपने बेटे की मौत से दुखी महिला डॉक्टर फांसी पर झूल गई। बताया जा रहा है कि वो काफी दिनों से डिप्रेशन में थीं।
पुलिस के मुताबिक शाहपुरा की आकाशगंगा कॉलोनी में रहने वाली डॉ. सविता सलूजा ने आज अपने घर में फांसी लगा ली। उनके पति डॉ. अजीत सलूजा हैं और दोनों पति-पत्नी का होशंगाबाद रोड पर क्लीनिक है। उनका एक बेटे विदेश में है और एक अन्य बेटे ने करीब दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत के बाद से डॉ. सविता डिप्रेशन में थीं। शनिवार को वे क्लीनिक से लौटीं थी और बेटे की याद कर रही थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

