भोपाल। काउंसलिंग के लिए इंतजार कर रहे 2208 लेखापाल कई दिनों से राज्य शिक्षा केन्द्र के चक्कर लगा रहे हैं परंतु केन्द्र में कोई डेस्क ऐसी नहीं, जहां से उन्हें संतोषजनक जानकारी मिल सके। परेशान अभ्यर्थी अब मुख्यमंत्री को टेग कर रहे हैं।
एक अभ्यर्थी Amit Choukse ने भोपाल समाचार को संदेश भेजा है, पढ़िए क्या लिखा है इसमें:
Rajya shiksha kendra द्वारा जो 2208 लेखापाल की counselling करवायी जानी है उसके लिये rsk द्वारा कोई उचित जानकारी उम्मीदवारों को नहीं दी जा रही जिससे उनमे संशय है। अतः आपसे निवेदन है की उचित जानकारी उपलब्ध कराकर चयनित उम्मीदवारों का मार्ग प्रशस्त करें।
सवाल यह है कि छोटी छोटी जानकारियों के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र लोगों को इतना परेशान क्यों करता है।

