अफसरों से तंग सिपाही फांसी पर झूला

Updesh Awasthee
जबलपुर। मप्र पुलिस के एक सिपाही ने अधिकारियों से तंग आकर फांसी लगा ली। वो अपने घर में फांसी पर झुलता मिला। 

पुलिस को रांझी थाना क्षेत्र में रहने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल राजेश कुमार बस्तवार के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उन्हें राजेश का शव अपने कमरे में एक दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। 

परिजनों का आरोप है कि राजेश ने यह कदम अपने अधिकारियों से तंग आकर उठाया है। उनका कहना है कि हनुमानताल थाना में कॉन्सटेबल के पद पर पदस्थ राजेश को उसके अधिकारी जानबूझकर बार-बार गलत ड्यूटी पर भेज दिया करते थे। 

रोज-रोज की इस प्रताड़ना से वो काफी तनाव में आ गया था। यहां तक की आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले भी वो अपने यहां के अधिकारियों की प्रताड़ना के बारे में बात कर रहा था।  परिजनों ने कहा कि राजेश से बात करने के बाद वो बाहर चले गए और जब वापस लौटे तो उन्हें उसका शव अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!