सागर में नगरसेठ के यहां डकैती

Updesh Awasthee
सागर। जिले की बड़ी तहसील खुरई में नगरसेठ के घर में डाकुओं ने हमला बोल दिया और 30 लाख रुपए नगदी डाका डालकर ले गए। सारी वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हुई लेकिन पुलिस अभी तक गिरोह का नाम तक पता नहीं कर पाई है। 

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को आठ हथियारबंद डकैतों ने रात को करीब 3 बजे सबसे पहले दोनों चौकीदारों को बंधक बना लिया। इसके बाद जबर्दस्ती घर में घुसकर उन्होंने घर के सभी सदस्यों को भी बंधक बना लिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। 

डकैतों ने पूरे घर की तलाशी लेते हुए तिजोरी में रखे हुए करीब 30 लाख रुपए नकद और पांच लाख रुपए कीमत के जेवरात लूट लिए। डकैत अपने साथ घर में रखी दो बंदूक और पिस्टल भी लेकर गए। 

हालांकि, डकैती की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस वीडियो फुटेज को खंगालकर डकैतों का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। 

एफएसएल की टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर कुछ अहम सुराग हासिल किए है। वहीं मामले की नजाकत को देखते हुए आईजी और एसपी ने भी घटनास्थल का दौरा कर पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द डकैतों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!