अखंड रामायण पाठ पर डाकुओं का हमला

Updesh Awasthee
नीमच। यहां अखंड रामायण पाठ के दौरान 6 डाकुओं ने हमला कर दिया और श्रद्धालुओं को लूट ले गए। जिले के रतनगढ़ में बालाजी मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जहां शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। उन्होंने धार्मिक आयोजन में मौजूद लोगों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

कुछ बदमाशों ने मिलकर रामायण का पाठ कर रही मंडली और श्रद्धालुओं को बंधक बना लिया।  इस दौरान बाकी के बदमाशों ने लूटपाट मचाते हुए मोबाइल फोन, नकदी और दान पेटी को लूट लिया। 

समय रहते हुए जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने फायरिंग भी की, लेकिन बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे। 

पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ऐसे में पुलिस पर जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार करने का दबाव है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!