भोपाल में छठ पूजा के नाम पर लूट कर ले गए बिहारी

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधनी में छठ पूजा के नाम पर बिहारी युवक पेट्रोल पंप पर लूट कर ले गए। उन्होंने 1000 रुपए के खुल्ले मांगे। छठ पूजा के नाम पर संचालक राजी हो गया, जब वो नोट गिन रहा था तो बदमाश वहां रखा नोटों का एक बण्डल उठाकर भाग गया। 

मिसरोद पुलिस के मुताबिक आसिमा मॉल के सामने मनीष जैन का पेट्रोल पंप है। सोमवार सुबह जब वे कैश काउंटर पर बैठे हुए थे, उसी दौरान एक युवक ने उनके पास आकर छठ पूजा के लिए रुपए मांगे। जैसे ही रुपए देने में व्यस्त हुए युवक उनके पास रखा तीस हजार रुपए का पैकेट लेकर भागने लगा। जब तक वे चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा कर पाते, वो युवक पहले से बाहर खड़े बाइक सवार के साथ बैठकर फरार हो गया।

हालांकि पुलिस ने इस वारदात पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का तर्क है कि रुपए छीनकर नहीं ले गए हैं, इसलिए यह लूट की वारदात नहीं है। पुलिस दिन दहाड़े हुई इस वारदात काे लूट मानने को तैयार ही नहीं है। पुलिस का यह भी कहना है कि युवक रखे हुए रुपए उठाकर फरार हुआ है। इसके अलावा उन्होंने किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाया है, इसलिए इसे लूट का मामला नहीं कहा जा सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!