अपनी पत्नी के साथ रहा करो मोदीजी: आजम खान

Updesh Awasthee
लखनऊ। समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्नी के साथ रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही वह आजम खान पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन पर भी जमकर बरसे। जानकारी के अनुसार कल रात को आजम आगरा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर उन्होंने मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन दिनों मोदी काफी बेचैन लग रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि आजम ने शहनवाज हुसैन के अपनी तथा ओवैसी की तुलना करने पर कहा कि मेरी ओवैसी से कोई तुलना हो ही नहीं सकती। दरअसल ओवैसी बीजेपी के छुपे हुए कार्यकर्ता हैं। अब ऐसा लग रहा है कि ओवैसी की असलियत सामने आने वाली है इसलिए ओवैसी से मेरी तुलना की जा रही है। 

बिहार में मुसलमानों द्वारा भाजपा को वोट न देने आजम खान का कहना है कि वह जहां जाकर धमका आते हैं कि वोट दो या मरो। वहीं आजम का कहना है कि पीएम मोदी कहते है कि हम गांधी और बौद्ध के वंशज हैं, लेकिन ऐसा कुछ नही है। आजम ने कहा कि टीपू सुल्तान के मरने के बाद उनकी वो अंगूठी भी निकाल ली गई जिस पर राम का नाम लिखा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!