लंदन। भारतीय मूल के लोकप्रिय माओवादी नेता 30 साल तक अपनी ही बेटी को बंधक बनाकर रेप करता रहा। उसने अपनी बेटी को पूरी तरह मोहपाश में जकड़ रखा था और जताया था कि वही दुनिया का सबसे बड़ा नेता है। सबसे पॉवरफुल इंसान। वो लगातार उसके यौन अंगों से खेलता रहा और बहशियाना हरकतें करता रहा।
अरविंदन बालाकृष्णन नाम का यह माओवादी नेता लंदन में रहता है, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। बालाकृष्णन 1970 के दशक में भारत छोड़ लंदन में जाकर बस गया। वहां उसने कम्युनिस्ट ग्रुप बनाया। और समाज से जुड़ गया। यह ग्रुप ब्रिक्सटन में है। बाला एक बेहतरीन स्पीकर है, जिससे सुनने के लिये दूर-दूर से लोग ब्रिक्सटन आते थे लेकिन लोगों के लिये यह जितना अच्छा इंसान था, अपनी बेटी के लिये यह उतना ही बड़ा दरिंदा था। बेटी को कभी दुनिया दिखायी ही नहीं।
जब वो बच्ची थी, तभी से उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया और बड़े होते-होते उसकी बेटी ने सिर्फ दो इंसानों को देखा, एक अपनी मां और दूसरे दरिंदे पिता को। घर में कैद रहकर कैसे उसने जिंदगी गुजारी इसका अंदाजा हम और आप नहीं लगा सकते। बंधक बेटी को पुलिस ने तब छुड़ाया जब एक पड़ोसी ने घर में संदिग्ध हरकतों की शिकायत पुलिस से की। अपनी बेटी ही नहीं बालाकृष्णन ने अपने संगठन से जुड़ी दो महिलाओं के साथ भी रेप किया। बताया जा रहा है कि लंदन की कोर्ट इस दरिंदे को कड़ी सजा सुना सकती है।

