लात वाली मंत्री केबिनेट में अनुपस्थित, सीएम ने तलब किया

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी में हुई केबिनेट की मीटिंग में बच्चे के सिर में लात मारने वाली मंत्री कुसुम मेहदेले अनुपस्थित रहीं। सीएम शिवराज सिंह ने उन्हें तलब किया है।

राजधानी में मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें कुसुम महदेले गैर हाजिर रहीं। माना जा रहा है कि मीडिया से बचने और पार्टी की हो रही फजीहत के चलते ही वो इस बैठक में शामिल नहीं हुई।

एक टीवी चैनल ने इस मामले में बातचीत के लिए भाजपा नेताओं को बुलाया लेकिन एक भी नेता स्क्रीन पर आने को तैयार नहीं हुआ। यहां तक कि जिन प्रवक्ताओं को टीवी पर भाजपा का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया है वो भी इस मुद्दे से किनारा कर गए।

मंत्रीमंडल के साथी
मंत्री नरोत्तम मिश्रा - कैबिनेट बैठक की तैयारियों में व्यस्त हूं।
मंत्री भूपेंद्र सिंह - शंकराचार्य से मीटिंग है।
मंत्री उमाशंकर गुप्ता - कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यस्त हूं।

भाजपा संगठन के प्रवक्ताओं के बहाने
नंदकुमार सिंह चौहान (प्रदेश अध्यक्ष) - देवास उपचुनाव में हूं।
अरविंद भदौरिया (प्रदेश महामंत्री) - कहीं बैठा हूं।
विनोद गोटिया (प्रदेश महामंत्री) - गांव में हूं।
विश्वास सारंग (प्रवक्ता) - पत्नी बीमार, अस्पताल में भर्ती है।
रामेश्वर शर्मा (प्रवक्ता)- एक कार्यक्रम में जाना है।
हितेष वाजपेयी (प्रवक्ता) - पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्त हूं।
सुखप्रीत कौर (प्रदेश प्रवक्ता)- (महिला मोर्चा की राष्ट्रीय नेता) माताजी की तबियत खराब है।
राहुल कोठारी (युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री) - केंद्रीय मंत्री के साथ मीटिंग है।
दीपक विजयवर्गीय (प्रवक्ता) - पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्त हूं।
राजो मालवीय (प्रवक्ता) - होशंगाबाद के सोहागपुर में हूं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!