झील में कूदने से बचाया तो फांसी पर झूल गई

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक युवती ने कुछ दिनों पहले सारंगपाणि झील में कूदने की कोशिश की थी, पुलिस ने हादसे से पहले ही युवती को बचा लिया और परिवार के सुपुर्द कर दिया। घर पहुंचकर युवती ने फांसी लगा ली।

पिपलानी पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय श्यामा जैतवार पुत्री कुमार जैतवार सतनामी नगर में रहती थी। उसके माता-पिता मजदूरी करते है, लेकिन वह घर पर ही रहती थी। 1 नवंबर को दोपहर में थाने के पास स्थित सारंगपाणि झील के किनारे पहुंची थी। वह झील में छलाग लगा पाती, तभी उसके हाव भाव देखते हुए पुलिस उसे थाने ले आई थी। परिजनों को समझाइश देकर उसे उनके सुपर्द कर दिया गया था। बुधवार को श्यामा घर में अकेली थी। दोपहर में किसी समय उसने फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला, जब उसके माता-पिता शाम को घर लौटे। उन्होंने बताया कि करीब चार माह से वह लगातार बीमार चल रही थी। इस वजह से परेशान रहती थी। संभवतः इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!