कायस्थ समाज ने की IFS अफसर की निंदा

Updesh Awasthee
भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोपाल इकाई ने अशोक सक्सेना पिटाई मामले में कड़ा रोष व्यक्त किया है, आईएफ़एस अधिकारी वी एस होत्गी द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशोक सक्सेना की पिटाई के मामले में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि समाज के किसी भी कर्मचारी पर इस प्रकार की घटना बर्दास्त नहीं की जावेगी।

होत्गी द्वारा की गई शर्मनाक घटना बेहद अशोभनीय एवं निंदनीय है, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आई ऍफ़ एस अफसर होत्गी पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो समाज वरिष्ठ अधिकारीयों एवं मुख्यमंत्री जी को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौपेगा।

बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री ब्रजेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र सक्सेना,जिला महामंत्री श्री मनोज सक्सेना, नरेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री व्योम खरे, श्री आर पी श्रीवास्तव, श्री कीर्ति अस्थाना,श्री मुकेश सक्सेना सहित महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!