हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के कांग्रेस प्रेसीडेंट एन रुघुवीरा रेड्डी के स्वागत में यहां ऐसी क्रूरता का प्रदर्शन किया गया कि बैठे ठाले ही कांग्रेस देश भर की सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई। एक बाद फिर कांग्रेस को धिक्करा जा रहा है।
आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन. रघुवीरा रेड्डी को खुश करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांति का प्रतीक माने जाने वाले कबूतर की क्रूर हत्या कर डाली।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रेड्डी के स्वागत में पटाखे चलाए, जिनमें से एक रॉकेट में कबूतर को बंद करके ढक्कन लगा दिया और फिर रॉकेट में आग लगा दी। रॉकेट उड़ते ही फट गया और कबूतर बेजान होकर ज़मीन पर आ गिरा।
