कर्मचारी कांग्रेस ने मनाया वादा निभाओ दिवस

भोपाल। राज्य के कर्मचारियों के 114 माह और पेंशनर्स का 33 माह के डीए की एरियर्स राशि सहित अन्य मांगों को लेकर मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने सोमवार को 'वादा निभाओ दिवस' मनाया। विंध्याचल भवन स्थित संघ कार्यालय में आमसभा हुई और अध्यक्ष वीरेन्द्र खोंगल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यहां खोंगल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो साल पहले 51 मांगों का निराकरण करने का वादा किया था। उन्होंने सभी मांगों के आदेश जल्द जारी करने को कहा था, लेकिन आज तक जारी नहीं हुए हैं। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का निराकरण जल्द न होने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन सभी जिलों में किए गए हैं।

श्रीवास्तव ने किया दावा, वे हैं अध्यक्ष
मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। संघ के सुरेश श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज वाजपेयी और एमएल मिश्रा का विवाद चल रहा है। इसी कारण संघ की महासमिति ने 18 जुलाई को बैठक बुलाई थी। जिसमें श्री वाजपेयी को हटाते हुए मुझे प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मैंने रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी को धारा 27 की जानकारी भी सौंप दी है। जिसे अभी मान्य या अमान्य नहीं किया गया है। वहीं रजिस्ट्रार के पास सुनवाई भी चल रही है।

कौशल प्रांताध्यक्ष बने
मप्र कृषि अधिकारी संघ की विशेष आमसभा राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई। यहां संघ के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्त किया गया। इस दौरान अजय कौशल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री कौशल ने कार्यकारिणी में 24 पदाधिकारियों को शामिल किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!