नाखुश पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी

Updesh Awasthee
रायसेन। अपने पति से नाराज पत्नी ने उसके नीचे वाले धड़ पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल दाखिल किया गया है। युवती इस शादी से नाराज थी और पति से छुटकारा पाना चाहती थी। 

मामला जिले के दैहगांव थाने के सिरसोदा गांव का है। जहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को रामदयाल नाम के युवक पर पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। रामदयाल अपने बचाव में कुछ कदम उठाता इसके पहले पत्नी ने उसके मुंह पर भी केरोसिन डाल दिया। बुरी तरह से झुलस गए रामदयाल को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

रामदयाल ने डेढ़ साल पहले बेगमगंज में रहने वाली युवती से शादी की थी।  बताया जा रहा है कि युवती को यह रिश्ता पसंद नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने मायके लौट गई थी। हाल ही में दोनों परिवार में बातचीत के बात रामदयाल की पत्नी अपने ससुराल लौटने के लिए राजी हुई थी। हालांकि, वो लगातार अपने पति से छुटकारा पाने की कोशिश में थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!