इंदौर। यह शहर अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। किसी सिरफिरे बदमाश ने एक महिला डॉक्टर की कॉलगर्ल वाली प्रोफाइल बनाकर अपलोड कर दी। हालात यह बने कि महिला डॉक्टर का सांस लेना मुश्किल हो गया। लोग फोन करके उसे तंग करते हैं।
जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर संयोगितागंज की रहने वाली है। कुछ समय से उसे अपने नंबर पर अंजान लोगों के अश्लील कॉल और मैसेज आ रहे थे। जो उसे अपनी तस्वीरें और बता करने के लिए कहते थे। फोन करने वाले ही एक व्यक्ति ने बताया कि उसका नंबर कॉल गर्ल के नाम से वेबसाइट पर डला हुआ है। यह जानकारी सामने आने के बाद महिला ने अपना नंबर बदल दिया और इसकी शिकायत महिला साइबर सेल में की।
महिला ने कुछ समय पहले अपनी जानकारी मेट्रीमोनियल साइट पर डाली थी। जिसके बाद उसके पास एक युवक का कॉल आया था। महिला ने उसकी प्रोफाइल देखते हुए उसे नापसंद कर दिया था। जिसके बाद युवक ने नाम और पहचान बदलकर एक बार फिर महिला से संपर्क किया और उससे बातचीत शुरू कर दी।
युवक के धोखे का खुलासा तब हुआ जब वो महिला के घर आया। इस पर महिला ने उसे एक बार फिर शादी के लिए मना कर दिया। महिला को शक है कि इस बात का बदला लेने के लिए युवक ने ही उसके साथ ऐसा किया है।