आत्महत्या के लिए किसान खुद जिम्मेदार: महिला आईएएस

ग्वालियर। किसानों का दर्द बांटने निकलीं महिला आईएएस अफसर अरुणा शर्मा ने आत्महत्याओं के लिए किसानों को ही दोषी माना। उन्होंने कहा अव्वल तो किसान समय पर बोनी नहीं करते, फिर कर्जा भी नहीं चुकाते। अकेले खेती पर डिपेंड रहते हैं। इसलिए आत्महत्याएं करनी पड़तीं हैं।

जिले में सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंची अफसर अरुणा शर्मा ने किसानों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। अडूपुरा गांव में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि किसान समय पर बोवनी नहीं करता है। उन्होंने कर्ज पर भी सवाल उठाते हुए कहा किसान समय पर कर्ज नहीं चुकाता हैं। इस वजह से उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खेती के अलावा उन्हें एक या दो अन्य व्यवसाय भी बढ़ाने होंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!