रायसेन में युवा किसान ने खुद को गोली मार ली

राकेश गौर/गैरतगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम सुकर्रा के एक किसान ने अपनी फसलें खराब होने एवं लाखों के कर्ज में डूबे रहने से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उक्त घटना रविवार दोपहर डेढ बजे की है। परिजनों के बताए अनुसार किसान के परिवार पर बैंको का एवं अन्य प्रकार का लगभग 30 लाख रू का कर्ज था तथा फसलें बर्बाद होने चलते किसान एवं किसान का परिवार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वहीं कर्ज अदायगी के लिए उस पर दबाव भी था।

  • किसान का नाम: राहुल किरार पुत्र निर्भय सिंह 25 वर्ष, ग्राम सकर्रा
  • 4 लाख रू का कर्ज खुद राहुल के नाम से,
  • 12 लाख रू का कर्ज पिता के नाम से,
  • 9 लाख रू का कर्ज मम्मी के नाम से एवं
  • 5 लाख रू अन्य कर्ज था।
  • कुल कर्ज 30 लाख रू बैंक एवं अन्य प्रकार का


परिजनों ने यह भी बताया कि अभी हाल ही में कुछ दिन पहले बैंकों की टीम उसके घर वसूली के लिए पहुंची थी और धमकियां देकर गई थी।

6 माह पूर्व हुई थी शादी, घर में मातम
किसान राहुल के परिवार में लगभग 25 एकड जमीन है। मृतक किसान राहुल का बीते 6 माह पहले ही विवाह हुआ था। तथा वह घर का इकलौता लडका था। उसकी मृत्यु से घर का एकमात्र चिराग बुझ गया है। घटना के बाद से उसके घर में मातम छाया हुआ है। गैरतगंज अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!