अरविन्द साहू/टीकमगढ़। अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत अध्यापकों ने रविवार दिनाँक 04/10/2015 को कुंडेश्वर पहुंच कर मंदिर परिसर की साफ सफाई की तत्पश्चात सरकार की सद्बुद्धि हेतु श्री श्री 1008 देवों देव महादेव का जलाभिषेक कर चने का प्रसाद लगाया एवं मंदिर परिसर में ही चने खाकर विनय की। अध्यापकों ने अपनी मांगो का एक लिखित प्रार्थनापत्र भी महादेव के श्री चरणों में समर्पित किया। मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में अध्यापक, संविदा शिक्षक मौजूद रहे। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों में अध्यापक अवकाश के दिनों में आंदोलन कर रहे हैं। इस अवसर पर आस के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया ,कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश रिछारिया ,अजय शुक्ला ,बलराम गौतम , कार्तिक खरे , विवेक श्रीवास्तव ,अशोक जैन क्रांतिकारी सहित सैकड़ों संख्या में अध्यापक संविदा शिक्षक उपस्थित रहे।
अध्यापक: हे महादेव, शिवराज को समझाओ
October 05, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
