डिप्टी कलेक्टर के बंगले में रेप, शिक्षक निकला मास्टर माइंड

मंडला। सरकारी स्कूल के शिक्षक ने एक महिला को पहले अपने जाल में फंसाया फिर कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया, रेप किया और वीडियो बनाया। फिर लगातार ब्लेकमेल करता रहा। दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। डिप्टी कलेक्टर के बंगले में ले जाकर रेप किया गया।

पीड़िता के मुताबिक, विवेक शुक्ला नाम के सरकारी स्कूल शिक्षक ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। फिर फार्म हाऊस ले जाकर उसके साथ रेप किया। साथ ही पीड़िता का अश्लील एमएमएस भी बना लिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि एमएमएस को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर विवेक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए विवेक के चार दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में कलेक्टर ऑफिस में पदस्थ कैशियर राकेश सोनी भी शामिल है। उसने पीड़िता को डिप्टी कलेक्टर के सरकारी बंगले पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

एएसपी ओंकार के मुताबिक, पीड़िता के बयानों के आधार पर पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। अभी तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!