सागर में सराफा व्यापारी को तड़पा तड़पाकर मार डाला

सागर। मंडीबामौरा में बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी को तड़पा तड़पाकर मार डाला। उसके नाखून उखाड़े गए। शरीर पर जगह जगह जलाया गया। यह दर्दनाक यातनाएं व्यापारी को तब तक दी जातीं रहीं जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या में उन सभी औजारों का उपयोग किया गया जो आभूषण बनाने में उपयोग किए जाते हैं।

घटना सागर जिले के मंडीबामौरा की है। जहां पर सराफा व्यापारी रमेश सोनी (48) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर जगह-जगह जलने के निशान हैं। जिन्हें गहने बनाने वाली फूंकनी से बनाया गया है। जलाने के साथ ही आरोपियों ने मृतक के हाथ-पैर के नाखून भी उखाड़ दिए गए। इस नृशंस हत्या के पीछे पुलिस को रमेश सोनी के पुराने नौकर पर शक है।

जानकारी के मुताबिक, रमेश के साथ उनका पुराना नौकर सोहित सोनी सागर उनके घर आया था। यहां पर रात में नौकर के दो दोस्त भी आ गए थे। जिसके बाद सुबह रमेश का शव बरामद किया गया।

घटना के बाद से ही सोहित और उसके दोस्त गायब हैं। घर से शराब की बोतलें और तिजोरी पर उसे जबरदस्ती खोलने के निशान भी मिले हैं। जिससे पुलिस को शक है कि नौकर ने लूट के इरादे से व्यापारी की हत्या की है लेकिन कामयाब नहीं होने पर वो घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!