बिहार में पत्रकार को घुसकर गोली मारी

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। बिहार के गया में मिथिलेश पांडेय नाम के एक पत्रकार की बदमाशों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। मिथिलेश दैनिक समाचार अखबार में संवाददाता के तौर पर काम करते थे। हत्या उस वक्त की गई जब वो अपने घर में सो रहे थे।

पत्रकार मिथिलेश के भाई के अनुसार उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थी जिसके जानकारी मिथिलेश ने पुलिस को भी दी थी। गया के एसपी का कहना है कि 2-3 की संख्या में आए अज्ञात लोगों ने मिथिलेश की हत्या की और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

लेकिन इस घटना के बाद राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खडें हो रहे हैं। पिछले दिनों ही बदमाशों ने पुलिस वालों को भी निशाना बनाया था और अब पत्रकार की हत्या के बाद कानून व्यवस्था फिर से सियासी और चुनावी मुद्दा बनेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!