इंदौर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या

इंदौर। गुरूवार की अलसुबह एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पड़ौसियों के अनुसार महिला का पति उसी के पास बेहोशी की हालत पड़ा था, जबकि महिला की मां का आरोप है कि दामाद ने ही उनकी बेटी को मार डाला।

चंदन नगर की गंगा कॉलोनी में 23 वर्षीय रविना पति पंकज जादम का सुबह खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला। वहीं घर के बाहर पति पंकज भी बेहोशी की हालत में मिला। इस हत्या का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने तड़के 4:30 बजे करीब पंकज को घर के बाहर बसुध पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने घर वालों को आवाज देकर जगाया।

चोरों ने किया हमला
कबाड़ का काम करने वाले पंकज की मानें तो बुधवार रात किसी पड़ोसी से विवाद हुआ था जिन्होंने बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी थी।  उसके बाद वो परिवार सहित सोने चला गया था। वहीं उसके ससुर और सास ऊपर अपने कमरे में चले गए थे।

पंकज ने घटना के बारे में बताया कि तड़के घर में कुछ अज्ञात हमलावर चोरी के इरादे से घुस आए थे। जिन्होंने उस पर और रवीना पर हमला कर दिया। इस हमले में जहां उन्होंने रवीना की हत्या कर दी वहीं पंकज को बेहोश कर दिया।

दामाद ने की है हत्या
वहीं रवीना की मां नर्मदा बाई ने पंकज पर ही अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा पंकज और रवीना की शादी 3 साल पहले हुई थी और वो उनके यहां काफी समय से घर जमाई बनकर रह रहा है।  पंकज को नशा करने की भी आदत है जिसे लेकर रवीना और उसके बीच विवाद भी हुआ करता था। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!