मप्र में किसानों से कर्ज वसूली स्थगित, मुआवजे के लिए 6000 करोड़

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में किसानों से कर्ज वसूली स्थगित करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा किसानों को मुआवजे व बीमे के रूप में कुल 6000 करोड़ वितरित किए जाएंगे।

राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि किसानों की रबी की फसल के लिए सरकार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया।

  • किसानों को अब खराब बिजली ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 50 फीसदी के बजाय 10 फीसदी राशि ही किसानों को जमा करनी पड़ेगी।
  • किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने कृषि छोड़कर सभी विभागों के बजट में 15 फीसदी की कटौती कर दी है।
  • सूखे से निपटने के लिए 7 से 8 हजार करोड़ की राशि की जरुरत पड़ेगी। इसके बावजूद सरकार किसानों को जीरो फीसदी ब्याज पर कर्ज देगी।
  • किसानों को मापदंड बदलकर उत्पादकता के आधार पर राहत की राशि दी जाएगी।
  • फिलहाल, 3 हजार की करोड़ की राहत राशि किसानों को बांटी जाएगी।
  • इसके अलावा करीब 3 हजार करोड़ की फसल बीमा की राशि भी सरकार किसानों तक पहुंचाएंगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!