ग्वालियर में हालात अब भी तनावपूर्ण, 22 गिरफ्तार

ग्वालियर। सेवानगर से किलागेट तक लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है परंतु हालात अब भी सामान्य नहीं हुए हैं। इलाके में तनाव बरकरार है। इस 2 किलोमीटर के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए आसपास के इलाकों में भी पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख रही है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार की रात से सेवानगर में हालात तनावपूर्ण बने हुए थे। शनिवार की सुबह पुलिस चौकी के पास स्थित मंदिर के सामने से ताजिये निकालने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद कर्फ्यू लगाया गया जो हटा लिया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!