गर्भवती माताओं के पौष्टिक आहार में कीड़े

Updesh Awasthee
खरगोन। स्थानीय जिला अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिये गये पौष्टिक आहार में लापरवाही उजागर हुई है। गर्भवती महिलाओ को मेंटरनिटी वार्ड मे नाश्ते के दौरान दिए गए पोहे में कीड़े भी निकलें।

शुरुआत में कुछ मरीजों को पोहे का स्वाद अजीब लगा। इस पर पोहे की जांच की गई, तो खुलासा हुआ कि इसमें कीड़े हैं। इस पर सभी मरीजों और गर्भवती महिलाओं ने पोहे फेंक दिए। महिलाओं के बाद में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को पूरे मामले से अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज कराई।

इस शिकायत के बाद अस्पताल में हड़कम्प मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही की बात स्वीकारते हुए कीड़े निकलने की बात को अपनी गलती माना हैं। साथ ही प्रबंधन ने भरोसा दिया है कि आगे से इस तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. वहीं, जिला प्रशासन के अफसर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!