भिंड में डेंगू की दस्तक

Updesh Awasthee
भिंड। भिंड जिले में डेंगू बुखार की दस्तक सुनाई दे रही है। मेहगांव के एक युवक को 4 दिन पहले डेंगू की पुष्टि हो गई है। उसे ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मुन्नासिंह पुत्र विजय सिंह भदौरिया निवासी वार्ड 3 कोल्ड स्टोर के पीछे को 15 दिन पहले बुखार आया। श्री भदौरिया ने पहले 3 दिन कस्बे में प्राइवेट डॉक्टर पर इलाज कराया। इसके बाद 24 अगस्त को ग्वालियर गए और डॉ. संतोष त्रिपाठी से 4 दिन इलाज लिया।

जब बुखार सही नहीं हुआ तो गौरी हॉस्पिटल में भर्ती हुए। यहां जांच के बाद 2 सितंबर को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। 3 सितंबर को श्री भदौरिया को इलाज के लिए बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा का कहना है कि मेहगांव में डेंगू के मरीज मिलने की जानकारी नहीं है। हम सोमवार को टीम भेजकर सर्वे कराएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!