भोपाल। मप्र में यदि पुलिस की संवेदनशीलता कहीं दिखाई देती है तो बस भोपाल में। यहां प्रधानमंत्री के आगमन अवसर पर कई रास्तों को बंद कर दिया गया था, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी, परंतु वो जाम से परेशान हो रहे लोगों को हड़का नहीं रही थी, बल्कि उनकी मदद कर रही थी।
नरसिंहगढ़ तिराहे के पास एंबुलेंस 108 में एक युवक गंभीर अवस्था में था। एक और एंबुलेंस में एक प्रसूता थी। कैंसर पीड़ित एक युवक भी प्राइवेट वाहन से कैंसर अस्पताल जा रहा था। पुलिस ने दोनों एंबुलेंस और वाहन को डायवर्सन से निकालकर वीवीअाईपी मार्ग से समय पर अस्पताल पहुंचाया।
1-निशक्त महिला को ट्रैफिक पुलिस के जवान ने व्हीलचेयर धका कर समय रहते सड़क के दूसरी ओर जाने में मदद की।
2-रेतघाट पर एक बुजुर्ग महिला को कारकेड के आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सहारा दे कर सड़क पार कराई।
3- एमएलबी कॉलेज की छात्राओं को पुलिस ने अपने पेट्रोलिंग वाहन में कॉलेज छोड़ा। उनका 10 बजे से सेमेस्टर परीक्षा का पेपर था।
ये सब तो सिर्फ उतना सा है जितना दैनिक भास्कर के अधिकृत फोटोग्राफर श्री अनिल दीक्षित ने देखा।