भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने की राजनैतिक जिम्मेदारी उठाए अरुण यादव कदम कदम पर फेल होते जा रहे हैं। वो यहां अपनी ही पार्टी के विवादों में उलझे हुए हैं और वहां सागर जिले की मकरोनिया नगरपालिका पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। एक बार फिर शिवराज का जादू चल गया। हालांकि शिवराज भी कम तनाव में नहीं हैं। व्यापमं का भूत अब भी उनका पीछा कर रहा है। व्हिसल ब्लोअर को घूस वाला मामला किसी बड़े संकट से कम नहीं है, बावजूद इसके शिवराज सिंह ने चुनाव पर ध्यान दिया और यादव हमेशा की तरह ठीकरा फोड़ने के लिए सर तलाशते रहे।
यहां अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की सुशीला संतोष रोहित ने कांग्रेस की शारदा खटीक को छह हजार से भी ज्यादा वोटों से शिकस्त दी। सागर जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका के सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले ही दौर से भाजपा की सुशील संतोष रोहित ने बढ़त बना ली। पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की सुशीला संतोष रोहित ने 6,344 वोटों से जीत हासिल की।