3.5 लाख छात्राओं को मिलेगी साइकिल

भोपाल। राज्य शासन ने नि:शुल्क सायकिल वितरण योजना में पात्र सभी विद्यार्थी को राशि का वितरण सुनिश्चित करवाने के लिये स्कूल शिक्षा के सभी संभागीय संयुक्त संचालक को निर्देश दिये हैं। योजना की समीक्षा में 3 लाख 63 हजार 932 विद्यार्थी की पुष्टि हुई है। स्वीकृत विद्यार्थी की संख्या 3 लाख 27 हजार 271 है। शासन ने पुष्टि किये गये एवं पात्र सभी विद्यार्थी को नि:शुल्क सायकिल के लिये राशि देने को कहा है। शासन ने संयुक्त संचालकों को विशेष अभियान चलाकर योजना की सतत मॉनीटरिंग करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 4 लाख 91 हजार 951 विद्यार्थी को नि:शुल्क सायकिल के लिये राशि दी गयी थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!