भोपाल। कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वान 30 सितंबर से आंदोलन शुरू करेंगे। सोमवार को शाहजहांनी पार्क में हुई अतिथि विद्वान महासंघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अतिथि विद्वानों का यह आंदोलन कॉलेज स्तर पर 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कॉलेजों में कैंप लगाए जाएंगे और विद्यार्थियों को भी अतिथि विद्वानों की परेशानी बताई जाएगी। अतिथि विद्वानों ने आरोप लगाया है कि उनसे 4 कालखंड का काम कराया जाता है और वेतन तीन कालखंड का दिया जाता है। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के नाम पर धांधली भी की जा रही है।
अतिथि विद्वानों का आंदोलन 30 सितम्बर से
September 08, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
