भोपाल। भोपाल के एक शराब कारोबारी ने 15 साल से एक महिला को अपने चंगुल में फंसा रखा था। वो महिला के बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था और बदले में उसके साथ रेप करता था। मामला गौरवी के माध्यम से प्रकाश में आया है।
अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक अयोध्या बायपास रोड स्थित केम्पस में रहने वाली 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर शराब कोरोबारी माधव प्रसाद सडाना के खिलाफ अपहरण व रेप का केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि वह पहले सडाना के न्यूमार्केट स्थित शोरूम पर काम करती थी। उसका आरोप है कि 15 वर्ष से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती करता आ रहा है। बुधवार को भी माधव प्रसाद कार लेकर उसके घर पहुंचा और साथ चलने को कहा। मना करने पर उसने बच्चे को गोली मारने की धमकी दी। घबराकर वह कार में बैठ गई। वह उसे शाहपुरा सी सेक्टर स्थित एक फ्लेट पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में वह उसे घर पर छोड़कर चला गया।
गौरवी को बताई आपबीती
महिला ने बताया कि वह घर से सीधे जेपी अस्पताल स्थित पीड़ित महिलाओं के हक में काम करने वाली संस्था गौरवी पहुंची और आपबीती सुनाई। गौरवी ने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ ही अयोध्या नगर थाने को दी। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी माध्व प्रसाद सडाना के खिलाफ धारा-363,376,506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।