व्यापमं: CBI अफसर आएं तो मुंह काला कर देना

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कर्मचारियों की बैठक में यह कहकर सनसनी फैला दी कि मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सलाहकार शिव चौबे के मित्र सुधीर नाइक ने कई कर्मचारी संगठनों को यहां तक कह डाला है कि यदि सीबीआई के अधिकारी दस्तावेजों की जांच करने मंत्रालय आयें तो उनका मुंह काला कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि राजनैतिक ताकत और संरक्षण के दम पर नाइक का यह कथन गंभीर अपराध है। लिहाजा, उन्हें गिरफ्तार किया जाये।

बैठक को प्रदेश इंटक के अध्यक्ष आर.डी. त्रिपाठी, राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष डी.के. दुबे, पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश जाधव, वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र खोंगल, बिजली कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महासचिव बी.डी. गौतम, यू.एन. त्रिवेदी, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष टी.पी. अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस (शहर) के अध्यक्ष पी.सी. शर्मा, म.प्र. युवा कांगे्रस के अध्यक्ष कुणाल चैधरी ने भी संबोधित किया।
आभार प्रदर्शन पी.सी. शर्मा ने किया। बैठक के अंत में व्यापम महाघोटाले को लेकर 52 संदिग्ध मौतों के दिवंगतों को श्रद्धांजलि भी दी गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!