भोपाल। म.प्र. सरकार उद्यानिकी विभाग के माईक्रोइरीगेशन योजना अब आॅनलाईन हो गयी है। इस योजना में कृषकों को अनुदान पर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर प्रदाय किए जाते हैं। प्रदेश में इन यंत्रों की मांग बहुत है, जिसके लिए अधिकांश कृषक अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं। इस योजना को पारदर्शी एवं कृषक हितैषी बनाने के उद्देश्य से आॅनलाईन किया गया है। आॅनलाईन के अंतर्गत कृषकों का चयन कम्प्यूटरीकृत किया गया है।
आॅनलाईन के प्रथम चरण में वर्ष 2013 से जुलाई 2015 तक उद्यानिकी विभाग में आॅनलाईन पंजीकृत कृषकों का चयन दिनांक 20 जुलाई 2015 को प्रदेश स्तरीय इलेक्ट्रिानिक लाॅटरी से एम.पी.एग्रो द्वारा किया गया।
उद्यानिकी विभाग को लगभग 36000 हैक्टेयर क्षेत्र के लिए स्प्रिंकलर एवं ड्रिप यंत्रों का वितरण करना है जिसके लिए 2 लाख से अधिक कृषक पंजीकृत हुए थे। इलेक्ट्रिानिक लाॅटरी से लगभग 19 हजार कृषकों का चयन किया गया है। चयनित कृषकों में सभी वर्गो के जैसे - महिला कृषक, अनुसूचित जाति/जनजाति कृषक, सामान्य कृषक एवं लघु - सीमांत कृषक शामिल हैं। इलेक्ट्रिानिक लाॅटरी में चयनित कृषकों की जिलेवार सूची उद्यानिकी विभाग एवं एम.पी.एग्रो की वेबसाईट पर उपलब्ध करा दी गयी है। सूचियां उद्यानिकी विभाग के सभी जिला कार्यालयों में भी देखी जा सकती है।
प्रक्रिया को परदर्शी बनाने के उद्देश्य से इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इलेक्ट्रिानिक लाॅटरी संचालन के समय म.प्र.शासन के प्रमुख सचिव श्री प्रवीर कृष्ण, उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री एम.एस.धाकड़, एवं एम.पी.एग्रो प्रबंध संचालक श्री एस.के.मिश्र के अंतिरिक्त बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, निर्माता कम्पनियां एवं कृषक भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एम.पी.एग्रो द्वारा भारत सरकार की संस्था ‘‘एनआईसी’’ के सहयोग से आॅनलाईन व्यवस्था स्थापित की है।