कांग्रेस ने कर्मचारी नेताओं को बताया व्यापमं का पूरा सच

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा द्वारा प्रकाशित करायी गई ‘‘व्यापम-भ्रम और वास्तविकता’’ के प्रकाशन और उसे गत् दिनों भारतीय मजदूर संघ के ‘ठेंगड़ी भवन’ स्थित कार्यालय में संपन्न शासकीय कर्मचारी व मजदूर संगठनों की बैठक में भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की छवि चमकाने का जिम्मा सौंपने व उनके पक्ष में भाजपा के खर्च पर संभागीय सम्मलेनों के आयोजन करने के आव्हान से भड़की कांग्रेस ने आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों, राजपत्रित अधिकारी संघ और मजदूर संघों की बड़ी बैठक कर भाजपा का करारा जबाव दिया और इन संगठनों के नेताओं को व्यापम महाघोटाले के तथ्यात्मक दस्तावेजों की वास्तविकता से अवगत भी कराया।

कांग्रेस का दावा है कि मौजूद दो दर्जन से अधिक संगठनों के करीब 100 पदाधिकारियों ने आहूत इस बैठक में खुले मन से कहा कि व्यापम महाघोटाले में हम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे ही प्रभावित हुए हैं, उसके दर्द को हमारे परिवारों के सिवाय कोई भी नहीं समझ सकता है। लिहाजा, कांग्रेस इसे राजनैतिक नहीं जनआंदोलन बनाये, हम सब साथ हैं।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!