भोपाल। मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा एवं प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री के. सुरेश ने उप सचिव श्री आर.के. गजभिए के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव श्री रमेश कुमार गजभिये का आज नई दिल्ली के निकट स्थित अस्पताल में निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। उन्होंने कुछ वर्ष पहले लीवर ट्राँसप्लांट करवाया था और मेदान्ता अस्पताल में नियमित चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जाते थे। श्री गजभिये के निधन का समाचार मंत्रालय पहुँचते ही वातावरण गमगीन हो गया। मूलत: बालाघाट जिले के निवासी श्री गजभिये अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। श्री गजभिये की पत्नी श्रीमती मंजू गजभिये विधानसभा सचिवालय में OSD के पद पर पदस्थ हैं। श्री गजभिये का पार्थिव शरीर भोपाल लाया जा रहा है। मंगलवार चार अगस्त को स्व. गजभिये की अंत्येष्टि भोपाल में होगी।
उपसचिव गजभिए नहीं रहे
8/03/2015 06:16:00 PM
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags

