युवक के पेट से निकला जुड़वां बच्चे का भ्रूण

Updesh Awasthee
नागपुर। इतिहास में आज पहली बार साइंस और मेड‍िकल के लिए एक चुनौती भरा मामला सामने आया है। एक 36 वर्षीय युवक के पेट से जुड़वां बच्चे के भ्रूण मिले। सुनकर शायद आपको थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन यह सच है।

नागपुर के रहने वाले संजू भगत का पेट असामान्य रूप से बढ़ रहा था। एक दिन अचानक उनके पेट में दर्द होने लगा और सांस लेने में भी कठिनाई होने लगी। संजू को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर को लगा कि संजू के पेट में ट्यूमर है। लेकिन ऑपरेशन करने के बाद उनके पेट से दो जुड़वा बच्चों के भ्रूण निकले।

डॉक्टर का कहना है कि यह भ्रूण संजय के जन्म से ही उनके पेट में था, लेकिन अचानक इसका आकार बढ़ने लगा। डॉक्टर ने दोनों मृत बच्चों के भ्रूण को बाहर निकाल दिया। संजू भगत का स्वास्थ्य अब पूरी तरह ठीक है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!